10 अगस्त 2019 - 13:51
बग़दादी का उतराधिकारी कौन? बग़दादी ने क्यों चुना इस नाम को ? जानकर हो जाएंगे हैरान!!!

इराक़ी मीडिया ने आतंकवादी गुट दाइश के प्रोपगैंडा चैनल आमाक़ के हवाले से बताया है कि अबू बक्र अलबग़दादी ने अपने गुट को अपने बाद अपने सहयोगी अब्दुल्लाह क़रदाश को अपना उतराधिकारी बनाने का सुझाव दिया।

सूमरिया वेबसाइट ने बताया है कि क़रदाश का उपनाम अबू उम्र है और वह पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन की सेना का पूर्व अधिकारी था, वह बसरा प्रांत की बूका जेल में कई महीनों तक बंद भी रहा, इसी प्रकार वह काफ़ी समय तक अलक़ायदा गुट में धार्मिक न्यायाधीश के रूप में भी काम करता रहा।

सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ फ़ाज़िल अबू रग़ीफ़ ने ट्वीट किया कि क़रदाश, अबु आला अलअफ़्री का निकटवर्ती था जो बग़दादी का सहयोगी था और वर्ष 20016 में मारा गया था। क़रदाश अपने गुट में क्रूरता में प्रसिद्ध है और वह उन लोगों में से एक है जिसने मूसिल पर दाइश के नियंत्रण के समय सबसे पहले बग़दादी का स्वागत किया था।

जुलाई महीने के अंत में इराक़ के गृहमंत्रालय की ख़ुफ़िया एजेन्सी ईगल ग्रुप के प्रमुख अबु अली अलबस्री ने कहा था कि अबू बक्र अलबग़दादी, हजीन क्षेत्र में सेना की कार्यवाही के दौरान बुरी तरह घायल हुआ है और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है और इस समय वह सीरिया में है।

रोचक बात यह है कि दाइश के अधिकतर नेता या सरग़ना, या तो सद्दाम की सेना के अधिकारी हैं या सद्दामी शासन से निकट थे या बस्रा प्रांत में अमरीकी जेल बोका में बंद थे। यह सबके सब क्रूरता और पाश्विकता में प्रसिद्ध हैं, जब यह लोग अपनी क्रूरता में इतने प्रसिद्ध हैं तो बग़दादी का वह उतराधिकारी जो क्रूरता में गुट में प्रसिद्ध है उसकी तबाही और क्रूरता का क्या हाल होगा?

यह कोई संयोग नहीं है कि सबसे क्रूर, पाश्विक और तबाही फैलाने वाला सद्दाम का निकटवर्ती हे और न ही बोका जेल के बंदी कोई संयोग हैं और न ही यह संयोग है कि अमरीका ने इराक़ और सीरिया में दाइश की संभावित वापसी की ख़बर दी है लेकिन यहां पर यह बात बताना आवश्यक कि अमरीका ने दाइश के सद्दामी साथियों के साथ जो कुछ किया या क्षेत्र के दुश्मनों के साथ जो भी किया वह फ़िरऔन के जादूगरों के जादू की तरह उसके हाथ पर बाक़ी रहा और इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बल और सीरियाई सेना इनकी घात में बैठी हैं और वे इस बात की अनुमति नहीं दें कि आज के फ़िरऔन का जादू कामयाब हो सके।